एक उम्र थी जो जी लिया फिर रेत की तरह मुट्ठी से रीत गयी जिंदगी। यही सच है कि इस दुनियां में हर आने वाले को जाना है सो मन्नू आयी,रही, ढेर सारा लेखन कार्य किया और आज इस दुनियां से रुखसत हो गयी। मैं मन्नू को एक लेख से जाना था जिसमे उन्होंने गंगा घाट जाते समय हनुमान के मंदिर में अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के द्वारा "हाय हनु" कहने पर भाषा के साथ देश की बदलने वाली संस्कृति की तरफ इशारा किया था। उनके लेखन की शैली ने मुझे प्रभावित किया और फिर उनके लिखे "आपका बंटी", "त्रिशंकु" औऱ "महाभोज" को पढ़ ही लिया।" यही सच है" इसलिए नही पढ़ा क्योकि रजनीगंधा फिल्म देख लिया था। "आपका बंटी" एक ऐसे बच्चे की मनोदशा थी जिसके माता पिता तलाक के बाद पुनर्विवाह कर लेते है और बंटी सामाजिक मझधार में फंस जाता है। "महाभोज" एक औसत दर्जे के व्यक्ति की कहानी है जो भृष्टाचार के मकड़जाल में फंस के खुद को एक ऐसे अधमरे व्यक्ति के रूप में आभासित होता है जिसे खाने के लिए गिद्ध मंडराते लगते है।" मैं हार गई" औऱ "तीन निगाहों की एक तस्वीर" "आंखों देखा झूठ" मैं पढ़ नही सका, क्यो ? इसका कोई कारण नही है बस पढ़ नही पाया। मन्नू भंडारी एक सशक्त लेखिका रही है जिन्होंने नई कहानी युग के प्रवर्तकों में अपनी जगह बनाई। वे निर्मला वर्मा,कमलेश्वर, भीष्म साहनी सहित अपने पति राजेन्द्र यादव के साथ नए विषय जिसमे आम आदमी का सच सामने आ सकता था की समर्थक थी। महिलाओ के समाज मे स्थिति पर उनकी कलम विद्रोही थी। उन्होंने महिलाओ को सशक्त बनाने, आर्थिक रूप से सक्षम होने, समाज की रूढ़ियों के विरुद्ध खड़े होने का आव्हान किया। जो उनके कहानीकाल में समाज से बगावत ही था। आज जब उन्होंने आंखे मूंदी तो उन्हें आज की सशक्त औऱ सक्षम महिलाओ को देखने का संतोष जरूर रहा होगा। मन्नू नाम से बहुत छोटा है लेकिन रचना का भंडार था इसी कारण वे मन्नू भंडारी थी। चली गई मन्नू
15 Nov 2021 04:04PM,by: Naveen kumar sahu
आबकारी विभाग द्वारा रायपुर शहर अंतर्गत संचालित बारों पर कार्यवाही के अंतर्गत नवा रायपुर स्थित आई. पी. क्लब एफ.एल. रेस्टोरेंट वार द्वारा रात्रि में निर्धारित समय उपरांत खुले रहने की लगातार प्राप्त शिकायत पर उसके विरूद्ध प्रकरण कायम किये गये । देर रात तक बार खुले रहने पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखा गया एवं आबकारी विभाग द्वारा बार के लइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
15 Nov 2021 03:56PM,by: Naveen kumar sahu
अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान, आम स्थान, सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में चेकिंग कर ऐसे लोगों, स्थानों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। रायपुर पुलिस की जारी है चेकिंग अभियान
15 Nov 2021 03:34PM,by: Naveen kumar sahu
राजधानी रायपुर में नवनिर्मित अंतर राज्यीय बस स्टैंड से यात्री बसों का संचालन प्रारंभ हुआ, इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर जोर शोर से तैयारी की गई जिसके परिणाम स्वरूप यात्री बसों को नया बस स्टैंड भाटागांव में स्थानांतरित कर संचालित किया गया जो पूर्णता यात्री एवं बस चालकों के सुविधाओं से सुसज्जित है।
15 Nov 2021 03:34PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला किया है कि जिन अस्पतालों के पास रात को पोस्टमार्टम करने की सुविधा है, वो अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टममार्टम कर पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंग्रेजो के समय की व्यवस्था खत्म हो गई है। अब सूर्यास्त के बाद भी शवों का होगा पोस्टमार्टम
15 Nov 2021 01:57PM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार रात सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी के एक गांव से 120 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 600 करोड़ रुपये बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी हेरोइन की खेप समुद्री मार्ग से लाए थे, जहां उन्हें एक पाकिस्तानी नाव से डिलीवरी मिली थी।"
15 Nov 2021 01:06PM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "बेकार बहाने हमें उस राजस्व का ऑडिट करने के लिए मजबूर करेंगे जो आप कमा रहे हैं और लोकप्रियता के नारों पर खर्च कर रहे हैं।" अदालत ने सड़कों की सफाई के लिए किए गए उपायों के बारे में पूछा था और दिल्ली सरकार ने जवाब दिया कि नगर निगमों को इसका विवरण देने के लिए हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा जा सकता है।
15 Nov 2021 01:06PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







