latest

Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों के साथ अपने षड्यंत्रपूर्ण इरादों में शुरू से लगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश सरकार को अब प्रकृति की मार सह रहे किसानों का न केवल पूरा धान ख़रीदने की घोषणा तत्काल करनी चाहिए, बल्कि किसानों को बेमौसम बारिश से हुए नुक़सान का मूल्यांकन करके पर्याप्त आर्थिक सहायता मुहैया करानी चाहिए। श्री साय ने कहा कि एक माह देर से धान ख़रीदी का निर्णय लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को दोहरी आर्थिक चोट पहुँचाने का षड्यंत्र रचा था और अब हुई बारिश के कारण एक तो किसानों का धान खेत में पानी में भीग गया, खड़ी फसल क्षतिग्रस्त हुई और अब धान कटाई की लागत भी बेहिसाब बढ़ जाएगी।

16 Nov 2021 07:58AM,
by: Imran Khan