latest

Generic placeholder image

असम की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की सभी सीटों पर जीत को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असाधारण करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने पांचों सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है। असम में आज की ये जीत कोई साधारण जीत नहीं है क्योंकि हर सीट पर जीत का अंतर आम चुनाव के मुकाबले अधिक रहा है। सरमा ने कहा कि उत्तर पूर्व के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अब एक राष्ट्रीय दल है। अब यह पांच-छह राज्यों तक ही सीमित नहीं है। भाजपा में यह क्षमता है कि वह किसी भी राज्य से चुनाव जीत सकती है। असम उपचुनाव मतगणना: पांचों सीटें भाजपा के खाते में

02 Nov 2021 01:31PM,
by: Naveen kumar sahu