latest

Generic placeholder image

देश में 30 अक्तूबर को तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है। कुछ सीटों के परिणाम सामने भी आ चुके हैं। तीन लोकसभा सीटों में दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट है। वहीं विधानसभा की बात करें तो असम की पांच, बंगाल की चार, मध्यप्रदेश, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। हिमाचल की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है तो राजस्थान की एक सीट भी उसके खाते में आई है। वहीं, मध्यप्रदेश में भाजपा एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट अपने नाम कर चुकी है। मिजोरम में एमएनएफ जीती है। टीएमसी ने बंगाल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की है।

02 Nov 2021 11:01AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

लंबे समय से आयकर विभाग के निशाने पर चल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पवार की पांच सम्पत्तियों को मंगलवार को जब्त कर लिया गया है। सुबह ही आयकर विभाग की ओर से इन सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया गया था। पवार की जिन सम्पत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त किया है, उनकी अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसियों की ओर से बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर की गई थी। उन्हें भी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था।  महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

02 Nov 2021 10:08AM,
by: Naveen kumar sahu