latest

Generic placeholder image

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं । बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।

31 Oct 2021 05:43AM,
by: Imran Khan