latest

Generic placeholder image

इंदौर में दिगंबर जैन संत ने परदेसीपुरा इलाके में एक धर्मशाला के अंदर शनिवार शाम को फांसी लगा ली। संत का नाम आचार्य श्री 108 विमद सागर महाराज है। जानकारी के अनुसार, वह इंदौर में चातुर्मास के सिलसिले में आए थे। पुलिस फिलहाल जानकारी जुटा रही है। वहीं, जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर जमा हो गए हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इधर, CSP निहित उपाध्याय ने बताया धर्मशाला में संत का शव पंखे से लटका हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था। समाज के लोगों ने उन्हें उतारा। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है इसलिए कानूनी तरीके से पूरी जांच होगी। उपाध्याय के अनुसार नंदा नगर में जैन मंदिर के नजदीक एक धर्मशाला में जैन मुनि रुके हुए थे। जानकारी मिलने के बाद परदेसीपुरा थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, एफएसएल की टीम सहित जैन समाज के कई लोगों का भी तांता लगा है।

31 Oct 2021 04:56AM,
by: Imran Khan