उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है. उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका देने वाले हैं. बसपा के 6 बागी विधायक आज सपा में शामिल होने जा रहे हैं. सभी बागी विधायक लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में 'साइकिल' पर सवार होंगे. इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे. अखिलेश यादव दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा के आधे दर्जन विधायकों का सपा में शामिल होना मायावती के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
30 Oct 2021 08:29AM,by: Imran Khan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 111.13 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इसमें कहा गया है कि 12.73 करोड़ से अधिक (12,73,62,006) शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
30 Oct 2021 07:49AM,by: Naveen kumar sahu
देश में आज कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं. 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है. ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है, वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का ज्यादा प्रभाव है. लोकसभा सीटों की बात करें तो आज दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर वोट पड़ रहे हैं.
30 Oct 2021 07:48AM,by: Imran Khan
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। सुरंग का निर्माण महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में भूमिगत स्टेशन के बीच किया जाएगा।
30 Oct 2021 07:48AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




