छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब राजेश चौहान कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने प्रोफेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली है। प्रोफेशनल कांग्रेस की ईस्ट जोन कोर्डिनेटर सुश्री ज़रिता लेफ्टलोंग ने चौहान को पार्टी का गमछा पहनाया। क्रिकेटर राजेश चौहान प्रोफेशनल कांग्रेस में हुए शामिल
30 Oct 2021 01:32PM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी सीनेट ने डॉ राहुल गुप्ता को राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति के निदेशक के रूप में चयन किया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा, "एक भारतीय राजनयिक के बेटे राहुल का जन्म भारत में हुआ था और वे वाशिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाके में पले-बढ़े हैं।" वह व्हाइट हाउस ऑफ़िस ऑफ़ नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी का नेतृत्व करने वाले पहले चिकित्सक हैं।
30 Oct 2021 12:44PM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव में एक मंदिर में प्रवेश करने पर 20 लोगों के एक समूह द्वारा कथित रूप से मारपीट करने के बाद एक दलित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पहले परिवार के खेत में मवेशियों को चराने देकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की। इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
30 Oct 2021 12:44PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जी20 को डब्ल्यूएचओ के लिए उपलब्ध धन को बढ़ाने में मदद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "संयुक्त स्वास्थ्य और वित्त पोषण कार्य बल के वर्तमान प्रस्ताव का समर्थन करते हुए, भारत का प्रस्ताव है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ की केंद्रीयता बनाए रखने की आवश्यकता है।"
30 Oct 2021 12:44PM,by: Naveen kumar sahu
श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम मौजूदा टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम है। पाकिस्तान ने सुपर 12 चरण के ग्रुप 2 में अपने सभी तीन मैच जीते हैं, जिसमें भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 'पाक के पास विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण है': मुथैया मुरलीधरन
30 Oct 2021 12:43PM,by: Naveen kumar sahu
आज से करीब 61 साल पहले सितंबर 1960 ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेजेजुएला ने बगदाद में ओपेक की स्थापना की थी,वहीं, अब इस संगठन की अगले हफ्ते यानी नवंबर में अहम बैठक होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो क्रूड की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है. वहीं, दूसरी ईरान भी अमेरिका के साथ अगले हफ्ते से बातचीत शुरू करेगा. ऐसे कच्चे तेल कीमतों पर अगले कुछ दिन दबाव ! बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों से कुछ राहत मिल सकती है. आज से करीब 61 साल पहले (सितंबर 1960) ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेजेजुएला ने बगदाद में ओपेक की स्थापना की थी. वहीं, अब इस संगठन की अगले हफ्ते यानी नवंबर में अहम बैठक होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो क्रूड की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है. वहीं, दूसरी ओर ईरान भी अमेरिका के साथ अगले हफ्ते से बातचीत शुरू करेगा. ऐसे कच्चे तेल कीमतों पर अगले कुछ दिन दबाव रह सकता है. लिहाजा भारत में रोजाना बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों से कुछ राहत मिल सकती है.
30 Oct 2021 12:43PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




