latest

Generic placeholder image

संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने एक बार फिर आईपीएल में निवेश किया है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान इस ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी। इसके साथ ही लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला आरपीएसजी ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।

26 Oct 2021 01:20PM,
by: Naveen kumar sahu