latest

Generic placeholder image

प्याज के सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में प्याज का दाम घटने लगा है. ऐसे में उम्मीद है कि उपभोक्ताओं महंगे प्याज से जल्द ही राहत मिलेगी. एशिया की सबसे बड़ी मंडी लासलगांव में 26 अक्टूबर को इसका न्यूनतम रेट 851 और अधिकतम 3231 रुपये पर आ गया. जबकि मॉडल प्राइस 2750 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बताया जा रहा है कि व्यापारियों के यहां ताबड़तोड़ पड़े आयकर विभाग के छापों की वजह से ऐसा हुआ है. जो भी कारण हों लेकिन इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. इस समय रिटेल में प्याज का दाम कई जगहों पर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया था. एशिया की सबसे बड़ी मंडी लासलगांव में सस्ता हुआ प्याज,

27 Oct 2021 03:52AM,
by: Imran Khan