तमिलनाडु में लोग आदमखोर बाघ की वजह से दहशत में हैं। शुक्रवार को इस नरभक्षी ने एक और इंसान की जान ले ली। हाल के दिनों में इस आदमखोर का यह चौथा शिकार था। यहां मुख्य वन संरक्षक शेखर कुमार नीरज ने इस आदमखोर को जल्द से जल्द मौत की नींद सुला देने का आदेश जारी किया है। इस बाघ ने गुडालर में एक चरवाहे को मार डाला है। अब इसके बाद वन विभाग ने इस बाघ को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आदमखोर बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश
02 Oct 2021 01:22AM,by: Imran Khan
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का सात अक्तूबर को ऋषिकेश आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का सात अक्तूबर को ऋषिकेश आने का कार्यक्रम तय हो चुका है।
02 Oct 2021 01:06AM,by: Imran Khan
गत विजेता और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में भिड़ेगी। शारजाह में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। शनिवार को होने वाले डबल हेडर के दिन के मुकाबले में दिल्ली की टीम जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जबकि मुंबई की जीत उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी।
02 Oct 2021 01:05AM,by: Imran Khan
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार में चल रही अंर्तकलह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारी बहुमत से सत्ता में आई कांग्रेस सियासी अहंकार और सत्तालोलुपता में छत्तीसगढ़ में भी अपने वजूद बचाने की नियति के लिए अभिशप्त कर लिया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मतदाताओं को सब्जबाग दिखाकर हर वर्ग के साथ छलकपट, धोखाधड़ी और वादाखिलाफी करनेवाली प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ जैसे राजनीतिक तौर पर सुलझे हुए व शांत प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित कर दिया है।
02 Oct 2021 01:05AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के IPS उदय किरण, SI समीर डुंगडुंग और कांस्टेबल छत्रपाल सिन्हा के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले में लगा स्टे हटा दिया है। साथ ही मामले की जांच CID से कराने को कहा है। SC ने बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले को सही बताया है। यह पहला मामला होगा, जब कोर्ट के आदेश पर IPS अफसर सहित पुलिसकर्मियों पर FIR होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस एमआर शाह और एएस गोपन्ना की बेंच में हुई।
01 Oct 2021 02:59PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








