राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न के निधन के बाद ट्विटर पर एक नोट में लिखा है, "शेन वॉर्न हमारे पहले रॉयल; एक ऐसा व्यक्ति जिसने हमें विश्वास दिलाया कि नामुमकिन बस एक मिथक है।" राजस्थान रॉयल्स ने कहा, "एक मेंटर जिन्होंने जिस चीज़ को छुआ वह सोने में बदल गई।" वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 जीता था। शेन वॉर्न के निधन पर राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया नोट
05 Mar 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
दिवंगत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने 1992 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 339 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 1,001-विकेट लिए और वह 600 व 700 टेस्ट विकेट लेने का मुकाम हासिल करने वाले पहले गेंदबाज़ थे। वॉर्न ने 2005 में 96 टेस्ट विकेट लिए थे जो एक कैलेंडर इयर में किसी गेंदबाज़ द्वारा टेस्ट में सर्वाधिक विकेट है। शेन वॉर्न के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर एक नजर
05 Mar 2022 05:58AM,by: Naveen kumar sahu
वॉर्न के करीबियों ने कुछ देर पहले एक बयान जारी कर कहा कि इस महान लेग स्पिनर का निधन थाइलैंड के कोह सामुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में बताया गया है कि वॉर्न अपने विला में अचेत पाए गए। मेडिकल स्टाफ ने वॉर्न को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न की फैमिली ने लोगों से निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है और कहा कि वे इसके बारे में जल्दी ही बयान जारी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन
04 Mar 2022 04:42PM,by: Imran Khan
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट से पहले उन्हें बधाई देते हुए कहा है, "हाज़मे की गोली, त्योहार में होली और बैटिंग में कोहली पूरे भारत को पसंद है।" उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें बचपन से आगे बढ़ते देखा है। विराट की यह शानदार उपलब्धि है।"
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने काहिरा में चल रहे ISSF शूटिंग विश्व कप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता, जब ईशा सिंह, पी निवेथा और रुचिता विनरकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा जीती। इन तीनों ने पदक के लिए जर्मनी की एंड्रिया कथरीना हेकनर, सैंड्रा रिट्ज और कैरिना विमर को 16-6 से हराया। इससे पहले 19 वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।
03 Mar 2022 09:33AM,by: Babuaa Desk
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत के श्रेयस अय्यर 27 स्थान की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। के.एल. राहुल 4 पायदान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गए हैं और वह शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका 6 स्थान चढ़कर रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेंगे। मंगलवार को ही रॉय ने बायो-बबल की थकान के कारण आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस लिया था। रॉय ने कहा कि, "दुनिया में पिछले 3 वर्षों से जो हो रहा है उसका असर मेरे ऊपर पड़ा है।" जेसन रॉय ने क्रिकेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक
03 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





