19-वर्षीय भारतीय निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने काहिरा (मिस्र) में आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में 10-मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। रूस के आर्टेम चेर्नौसोव ने कांस्य जीता। शूटिंग विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता स्वर्ण
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल गवर्निंग बॉडी फ़ीफ़ा ने और यूरोप की गवर्निंग बॉडी यूएफ़ा ने रूस के फ़ुटबॉल क्लब्स और नेशनल टीम को सभी प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया है. फ़ीफ़ा की ओर से यह क़दम इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पाबंदी लगाने की सिफारिश के बाद उठाया गया है. फ़ीफ़ा ने रूस पर लगाए बेहद सख़्त प्रतिबंध
01 Mar 2022 01:58AM,by: Imran Khan
बड़ौदा के बल्लेबाज़ विष्णु सोलंकी ने 2 सप्ताह के अंतराल में पिता और 1-दिन की बेटी को खोने के बावजूद रणजी ट्रॉफी खेलना जारी रखने का फैसला किया है। 12-फरवरी को बेटी के निधन के बाद सोलंकी ने 17-फरवरी को टीम में वापसी कर 25-फरवरी को शतक बनाया था। रविवार को पिता को खोने के बावजूद वह अगला मैच खेलेंगे।
01 Mar 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
टी20 विश्व कप 2021 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद ट्रोल होने के बारे में मोहम्मद शमी ने कहा है, "धर्म के नाम पर ट्रोल करने वाले असली फैन्स नहीं हैं और न ही असली भारतीय हैं।" शमी ने कहा कि, "अगर आप किसी खिलाड़ी को हीरो मानते हैं और फिर इस तरह का व्यवहार करते हैं तो आप भारतीय समर्थक नहीं हैं।"
01 Mar 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक मेन्स टी20I मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ भारत का तीसरा टी20I मैच रोहित का टी20I क्रिकेट में 125वां मैच है। रोहित ने पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक को पीछे छोड़ा जिन्होंने 124 टी20I मैच खेले हैं। वहीं, रोहित एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने 100 से अधिक टी20I मैच खेले हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






