भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋचा वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
22 Feb 2022 12:49PM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है जिसमें सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी और के.एस. भरत शामिल हैं। ऑल-राउंडर सौरभ कुमार को पहली बार टीम में चुना गया है।
20 Feb 2022 07:24AM,by: Naveen kumar sahu
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए सौरभ कुमार बाएं हाथ के स्पिनर ऑल-राउंडर हैं। बागपत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 28-वर्षीय सौरभ ने यूपी के लिए अंडर-19 और अंडर-22 लेवल पर घरेलू क्रिकेट खेला है। सौरभ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक 46 मैचों में 196 विकेट लिए हैं।
20 Feb 2022 06:00AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर जेम्स फॉकनर ने भुगतान विवाद को लेकर पीएसएल को समय से पहले छोड़ दिया है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स में शामिल फॉकनर ने पीसीबी द्वारा किए गए व्यवहार को 'अपमानजनक' बताते हुए कहा कि बोर्ड ने उनके 'कॉन्ट्रैक्चुअल एग्रीमेंट/पेमेंट्स' का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, मैं यहां शुरू से हूं लेकिन उन्होंने (पीसीबी) मुझसे झूठ बोलना जारी रखा।" फॉकनर ने भुगतान विवाद पर छोड़ा पीएसएल
20 Feb 2022 03:29AM,by: Naveen kumar sahu
लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मैच के दौरान विराट कोहली का पोस्टर लिए स्टैंड्स में खड़े एक पाकिस्तानी फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पोस्टर पर लिखा था, "मैं पाकिस्तान में आपका शतक देखना चाहता हूं।" पीएसएल मैच में दिखा कोहली का पोस्टर
19 Feb 2022 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल-2022 से पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना पहला बल्ला गिफ्ट किया है। तस्वीर शेयर कर एलएसजी ने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला बल्ला भेंट किया। हम उनके समर्थन के आभारी हैं।" फ्रैंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका और मेंटर गौतम गंभीर ने सीएम योगी को बल्ला भेंट किया।
19 Feb 2022 07:04AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









