भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। महिला एकल में उनके खिलाफ उतरने वाली रूस की इवजेनिया कोसेतस्काया ने बीच में ही मैच छोड़ दिया। वे चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गईं। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली सिंधु फाइनल में हमवतन मालविका बंसोद से भिड़ेंगी।
22 Jan 2022 04:04PM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के लिए भारत के 896 खिलाड़ियों के अलावा रजिस्ट्रेशन कराने वाले 318 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा ऑस्ट्रेलिया के 59 खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के 48, वेस्टइंडीज़ के 41, श्रीलंका के 36, इंग्लैंड के 30, न्यूज़ीलैंड के 29, अफगानिस्तान के 20, नेपाल के 15 और अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
22 Jan 2022 03:00PM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क और इंग्लिश ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले अन्य खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर, जो रूट, सैम करन, टॉम करन और क्रिस वोक्स शामिल हैं। मेगा ऑक्शन के लिए इन प्रमुख खिलाड़ियों ने नहीं दिया अपना नाम
22 Jan 2022 01:15PM,by: Naveen kumar sahu
ऐशेज़ सीरीज़ में इंग्लैंड की 0-4 से हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है, "आप इसके लिए आईपीएल को दोष नहीं दे सकते यह बेवकूफी है।" उन्होंने कहा कि इंग्लिश टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल नहीं खेलते हैं। दरअसल, पूर्व इंग्लिश कप्तान डेविड गॉवर ने आईपीएल के कारण इंग्लिश खिलाड़ियों की 'उपलब्धता' को लेकर सवाल उठाए थे।
22 Jan 2022 04:59AM,by: Naveen kumar sahu
भारत के ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने कल अपने 28वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली। अक्षर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आज हमारी ज़िंदगी की नई शुरुआत है...'हमेशा के लिए साथ'।" सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल सहित कई क्रिकेटरों ने कपल को इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। अपने जन्मदिन पर अक्षर पटेल ने की सगाई
21 Jan 2022 08:24AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





