IPL-2022 के लिए नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। जानकारी के अनुसार केएल राहुल को 15 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। राहुल को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता हैं।
18 Jan 2022 10:51AM,by: Naveen kumar sahu
विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर पेसर जसप्रीत बुमराह ने कहा, "यह व्यक्तिगत निर्णय है, हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।" उन्होंने कहा, "वह टीम के अंदर काफी ऊर्जा लाते हैं...वह हमेशा ग्रुप में एक लीडर रहेंगे और उनका योगदान हमेशा से बहुत बड़ा रहा है। कोहली के नेतृत्व में खेलना बहुत खुशी की बात है।"
18 Jan 2022 12:20AM,by: Naveen kumar sahu
सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई वीज़ा रद्द होने के खिलाफ अपनी अपील कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरी। साथ ही इस ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीतकर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूट गया है। कोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद ही जोकोविच को मेलबर्न एयरपोर्ट पर देखा गया।
17 Jan 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 3 बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेटियावेन को हराकर इंडिया ओपन में मेन्स डबल्स का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट में 21-16, 26-24 के स्कोर से मैच जीता। सात्विक और चिराग इस समय मेन्स डबल्स की रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। इंडिया ओपन: मेन्स डबल्स में चिराग-सात्विक ने जीता स्वर्ण पदक
17 Jan 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







