भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच कप्तानी को लेकर हुए विवाद से खुश नहीं हैं। शास्त्री ने कहा कि बीसीसीआई और विराट कोहली के बीच बातचीत से कप्तानी में पूरे बदलाव को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम के चयन के दौरान उन्हें वनडे की कप्तानी से चयनकर्ताओं ने हटा दिया। कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद पर बोले रवि शास्त्री
24 Dec 2021 08:57AM,by: Naveen kumar sahu
सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज तेज़ी से सीखने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "उनके रन-अप में एक ऊर्जा दिखती है...वह उनमें से हैं जिन्हें देखकर आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि...वह दिन का पहला ओवर डाल रहे हैं या आखिरी।" इस पर सिराज ने प्रतिक्रिया दी, "शुक्रिया सर...यह मेरे लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन है।" सचिन ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ
23 Dec 2021 03:56PM,by: Naveen kumar sahu
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बताया है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सभी मैच दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। बकौल सीएसए, स्थानीय स्तर पर कोविड-19 की चौथी लहर के कारण उसने खिलाड़ियों व दौरे की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई के साथ संयुक्त निर्णय लिया है। सीएसए के मुताबिक, वह अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश कर रहा है।
21 Dec 2021 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
ऐशेज़ के पहले 2 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका जारी की है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया 100% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 8.33% अर्जित अंकों के साथ 7वें स्थान पर है जबकि भारत 58.33% अर्जित अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
21 Dec 2021 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। 30 वर्षीय ने टेस्ट कप्तान के रूप में 106 पारियों में 4,859 रन बनाए हैं। उन्होंने एलिस्टेयर कुक के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में 111 पारियों में 4,844 रन बनाए। बतौर कप्तान रूट का टेस्ट बल्लेबाजी औसत 47.63 है। जो रूट ने अपने नाम किया एक और रिकार्ड...
20 Dec 2021 12:11AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो गोल किए, जबकि अन्य चार गोल दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुमित और शमशेर सिंह ने किए। भारत टूर्नामेंट के लीग चरण में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल में भारत का सामना जापान से होगा
19 Dec 2021 06:05PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने कप्तानी विवाद पर कहा है कि उन्हें लगता है कि विराट कोहली नाराज़ नहीं हैं लेकिन जिस तरह से उन्हें हटाया गया उससे वह ज़रूर आहत हुए होंगे। उन्होंने कहा कि, "मैं चयनकर्ताओं का अपमान नहीं करना चाहता लेकिन अगर उनके कुल मैच देखें तो यह कोहली द्वारा खेले गए मैच का आधा भी नहीं होगा।"
19 Dec 2021 10:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






