बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के दौरान होगी। बकौल गांगुली, "पिछले काफी समय से श्रेयस का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 से अधिक का औसत है...खुशी हुई कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।"
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई ने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे हैं। बीसीसीआई ने कैप्शन लिखा, "अनमोल पाठ। बेंगलुरु स्थित एनसीए में रोहित ने रिहैब के अपने अधिकांश समय में अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया।"
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत के दो और आकाशदीप के एक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। पाकिस्तान के जुनैद ने एक गोल किया। हरमनप्रीत ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल करके बढ़त बना ली थी और कभी भी पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया।
17 Dec 2021 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टी20I में 208 रनों का लक्ष्य हासिल कर टी20I क्रिकेट में अपना सर्वोच्च रन चेज़ पूरा किया। मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने टी20I क्रिकेट में अपनी छठी शतकीय साझेदारी की जिसके साथ ही रोहित शर्मा और के.एल. राहुल की सर्वाधिक टी20I शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड टूट गया। बाबर-रिज़वान ने तोड़ा रोहित-राहुल का रिकॉर्ड
17 Dec 2021 04:23AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने का आखिरी मौका है। उन्होंने कहा, "उन्हें (विराट को) रन भी बनाने हैं और टीम को भी जिताना है और जिस तरह से बीसीसीआई ने उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया है...उन्हें खुद को साबित करना है।"
17 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
विराट कोहली ने कहा है कि भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा एक बहुत ही सक्षम और कुशल कप्तान हैं। कोहली ने कहा, "हमने आईपीएल और भारत के लिए मैचों में यह देखा है।" उन्होंने कहा, "राहुल द्रविड़ बेहद संतुलित कोच और लोगों को अच्छे से मैनेज करने वाले इंसान हैं। इन दोनों को मेरा पूरा समर्थन रहेगा।"
15 Dec 2021 01:58PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









