पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि विराट कोहली कप्तानी के दबाव के बिना वाइट बॉल क्रिकेट में और ज़्यादा खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है जो रोल टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का है वही कोहली का अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में होगा...मुझे यकीन है कि वह भारत को गौरवान्वित करना जारी रखेंगे।
13 Dec 2021 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई व केकेआर ने ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विजय हज़ारे ट्रॉफी मैच में शतक जड़ने के बाद अभिनेता 'रजनीकांत स्टाइल' में जश्न मनाते दिख रहे हैं। केकेआर ने लिखा, "क्या आप वेंकटेश अय्यर...के जश्न को डिकोड कर सकते हैं?" एक फैन ने लिखा, "आज रजनीकांत का जन्मदिन है...वह अपना शतक...उन्हें समर्पित कर रहे हैं।"
13 Dec 2021 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह कठिन होगा क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में नहीं हैं।" संजय बांगड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर के हालिया प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर रखना भी मुश्किल होगा।
13 Dec 2021 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ऐलेक्स कैरी ने किसी फील्डर या विकेटकीपर द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज़्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30-वर्षीय कैरी ने ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर कुल 8 कैच (पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5) लिए। टेस्ट डेब्यू पर 7 क्रिकेटर्स ने 7-7 कैच लिए थे।
12 Dec 2021 06:57AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान दौरे पर पहुंची कैरेबियाई टीम के तीन खिलाड़ियों समेत एक स्टाप मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन खिलाड़ियों की कोरोना जांच के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, दौरे पर आए दल के चार सदस्यों कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन सभी को क्वारंटीन रखा जाएगा। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार (13 दिसंबर) को कराची में खेला जाएगा।
12 Dec 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
ब्रिसबेन (गाबा) में ऐशेज़ 2021-22 के पहले टेस्ट में स्लो ओवर-रेट के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 5 अंक काटे हैं। मैच रेफरी डेविड बून ने फैसला सुनाया कि इंग्लैंड निर्धारित समय से 5 ओवर पीछे था। ऑस्ट्रेलिया ने मैच 9 विकेट से जीता।
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने कहा कि वह आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगी और अपनी टीम से चिकित्सकीय सलाह लेंगी। विलियम्स ने कहा, "हालांकि यह कभी भी आसान निर्णय नहीं है, लेकिन मैं वहां नहीं हूं जहां मुझे प्रतिस्पर्धा करने के लिए शारीरिक रूप से होने की आवश्यकता है।" मार्गरेट कोर्ट के 24 खिताबों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें एक और ग्रैंड स्लैम जीत की जरूरत है।
09 Dec 2021 01:03AM,by: Naveen kumar sahu
रोहित शर्मा अब भारत के नए वनडे कप्तान होंगे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद कोहली की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। विराट की जगह रोहित होंगे भारत के वनडे कप्तान
08 Dec 2021 04:01PM,by: Naveen kumar sahu
विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच का नाम बुधवार को अगले साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए आधिकारिक प्रवेश सूची में रखा गया था, लेकिन 23 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन सेरेना विलियम्स अपनी मेडिकल टीम की सलाह पर नहीं खेलेंगी। सेरेना ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, जोकोविच प्रवेश सूची में
08 Dec 2021 09:31AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







