लाहिड़ी ने ट्वीट किया, "शनिवार सुबह कोरोना पॉज़िटिव पाया गया, मुझे अलग और इंतजार करना होगा । सभी को सुरक्षित रखें।" 33 वर्षीय गोल्फर अब कम से कम दो सप्ताह के लिए खेलने से चूक जाएगा, जिससे उसे पीजीए टूर पर होने वाले कार्यक्रमों से बाहर होना पड़ेगा। लाहिड़ी दूसरी बार ओलंपिक में भाग लेने के लिए लक्ष्य बना रहे है। अब गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव
20 Apr 2021 08:24AM,by: Babuaa Desk
1971 का साल देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की जगह क्रिकेट को लेने के लिए याद किया जा सकता है क्योंकि देश तो 1932 से क्रिकेट खेल रहा था लेकिन ध्यानचंद के रहते तक देश जब ओलंपिक खेलों में गोल्ड मैडल की कतार लगाए हुए था तब कोई सोच भी कैसे सकता था? 1971 के पहले देशहमारा देश विदेश में हारने या ड्रा कराने जाता था। 1971 के वेस्टइंडीज दौरे में अजित वाडेकर की टीम में 21 साल का एक ओपनर बैट्समैन भी शामिल हुआ था नाटा था कद में, पहला टेस्ट खेल नही सका लेकिन दुसरे टेस्ट से लेकर पांचवे टेस्ट के खत्म होने की स्थिति आयी तो भारत के लोग हॉकी से क्रिकेट प्रेमी बनने के ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में आना शुरू कर चुके थे। भारत देश मे क्रिकेट को अगर आम भारतीयों के नस नस मे बहाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो इस लिटिल मास्टर को जाता है जिसे सारी दुनियां सुनील मनोहर गावस्कर या सनी गावस्कर के नाम जानती है। सुनील मन को हरने वाले मनोहर गावस्कर
14 Mar 2021 10:01AM,by: Thaneshwar sahu
कुछ टेनिस खिलाड़ी ऐसे है जो किसी कोर्ट विशेष के मास्टर होते है। अपने पसंदीदा कोर्ट में उनके सामने कोई नही टिक पाता है अब नोवाक जोकोविच को ही ले लीजिए वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आते है तो ये मान के चलना पड़ता है कि इस बार फाइनल में उनसे हारने के लिए कौन खिलाड़ी होगा? इस बार रूस के डेनियल मेंदवेदेव सामने थे। 9 वी बार जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के एकाधिकार ही रखा है। जहां तक किसी एक ओपन ग्रेंड स्लैम जीतने की बात है तो राफेल नाडाल ने फ्रेंच ओपन में 13 बार जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया हुआ है। फ्रेंच ओपन में नाडाल एकाधिकार रखते है उनको भी फ्रांस में कोई हरा नहीं पाता है। तीसरे खिलाड़ी रोजर फेडरर है जिनके पास विम्बलडन औऱ अमेरिकी ओपन में सबसे अधिक बार क्रमशः 8 औऱ 5 बार जीतने का रिकार्ड है। ये तीनो खिलाड़ी 58 बार ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच, विम्बलडन औऱ अमेरिकी ओपन ग्रेंड स्लेम जीतने का कीर्तिमान अपने पास रखे है। फेडरर औऱ नाडाल 20-20 बार और नोवाक जोकोविच 18 बार चारो ग्रेंड स्लेम जीते हुए है। नोवाक जोकोविच याने ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता
22 Feb 2021 02:50AM,by: Babuaa Desk
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार 18 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। ये मिनी ऑक्शन एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए मेगा ऑक्शन साबित हुआ, क्योंकि उन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम मिली। यहां तक कि इस बार के ऑक्शन में आइपीएल के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए, जब राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए क्रिस मौरिस को अपने साथ जोड़ा।
19 Feb 2021 05:26AM,by: Thaneshwar sahu
चेन्नई में दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ 317 रन की हार के बाद, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो अहमदाबाद में डे-नाइट मैच होगा। विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो और तेज गेंदबाज मार्क वुड, जिन्हें पहले दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया था, को टीम में शामिल किया गया है। मोइन अली ब्रेक के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।
16 Feb 2021 11:58AM,by: Ashna Ali
भारत और इंग्लैंड की टीम चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं और फिलहाल क्रीज पर रिषभ पंत नाबाद 33 रन और अक्षर पटेल नाबाद 5 रन बनाकर मौजूद हैं।
13 Feb 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







