भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गई हैं। इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ने ओलिंपिक के लिए महिला खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की। इससे पहले पिछले हफ्ते पुरुषों की जारी सूची में अनिर्बान लाहिरी ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गए थे। लाहिरी सूची में 60 वें स्थान हैं। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।
30 Jun 2021 04:59PM,by: Vikash Kumar
COVID-19 के मामले सामने आने के कारण बीच में ही स्थगित किए गए आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल सोमवार को जारी हो सकता है. लीग के बचे हुए मैच यूएई में कराए जा सकते हैं. चेक रिपब्लिक ने 7वीं बार यूरो-2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने राउंड-16 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 2-0 से हराया. भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. दिग्गज अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है.
28 Jun 2021 01:34PM,by: Vikash Kumar
चेक रिपब्लिक ने यूरो-2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और वह ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन गई है. टीम ने राउंड-16 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 2-0 से हराया. हालांकि नीदरलैंड्स को 55 मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसका चेक रिपब्लिक को फायदा मिला. टीम अब क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से भिड़ेगी. डेनमार्क ने वेल्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी. चेक रिपब्लिक की टीम 10वीं बार टूर्नामेंट में खेल रही है. इसमें से टीम 7 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है.
28 Jun 2021 01:11PM,by: Vikash Kumar
भारत में इस साल आयोजित किए जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। सोमवार को बीसीसीआई अधिकारियों की ओर से की गई बैठक में टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत की बजाए यूएई में कराने का फैसला किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की टी20 विश्व कप की मेजबानी यूएई में कराई जाएगी और इसको लेकर जल्द ही आईसीसी को आधिकारिक रूप से पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा।
28 Jun 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
कप्तान मिताली राज ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा. इसके बाद भी टीम को 8 विकेट से बड़ी हार मिली. भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 201 रन ही बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम ने लक्ष्य को 34.5 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया. इस तरह से टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की ओर से नैट स्किवेर 74 और टैमी ब्यूमोंट 87 रन बनाकर नाबाद रहीं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 119 रन की नाबाद साझेदारी की.
28 Jun 2021 09:16AM,by: Vikash Kumar
युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे विदेशी लीग में लगातार खेलते नजर आते हैं। अब वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ईस्टर्न क्रिकेट एसोसिएशन (ECA) टूर्नामेंट में एक क्रिकेट क्लब के लिए टी-20 खेलते नजर आ सकते हैं। यह दावा मुल्ग्रेव क्रिकेट क्लब ने किया है।
27 Jun 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को देश भर में ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय एथलीटों के लिए 'चीयर अप' अभियान की घोषणा की और लोगों से खिलाड़ियों के समर्थन में आने का आग्रह किया, जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो खेलों में भाग लेंगे।
भारत के 100 से अधिक एथलीट अब तक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और रिजिजू ने कहा कि लोगों को अपना समर्थन दिखाने के लिए देश में 6000 से अधिक सेल्फी पॉइंट स्थापित किए जाएंगे।
27 Jun 2021 05:05AM, by: Babuaa Desk
रूसी ग्रां प्री को 2023 में सोची से सेंट पीटर्सबर्ग के बाहर इगोरा ड्राइव सर्किट में स्थानांतरित करना है। सोची का काला सागर रिसॉर्ट, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्रीष्मकालीन महल का घर, 2014 में अपनी स्थापना के बाद से दौड़ की मेजबानी कर रहा है। पुतिन "सोची आयोजन" के एक प्रमुख समर्थक थे लेकिन अब इसे रूस के सबसे ऐतिहासिक शहरों में से एक के करीब एक ट्रैक पर ले जाने का निर्णय लिया गया है।F1 के एक बयान में कहा गया है कि इगोरा पार्क "बेहद रोमांचक स्थान" है ।
27 Jun 2021 03:28AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




