टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

भारत न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम ने विपक्षी टीम पर बढ़त बना ली है। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस पारी के बदौलत पंत ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था। आपको बता दें ऋषभ ने यह उपलब्धि 62वें टेस्ट पारी में हासिल की है। जबकि धोनी ने यह कारनामा 69वें टेस्ट पारी में कर के दिखाया था। टूट गया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में

19 Oct 2024 05:39PM,
by: Prashant