"अब बहुत हो गया," सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी जताते हुए कहा। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा कि वह अपने मंत्री कुंवर विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंज़ूरी देने पर फ़ैसला करे। मंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सेना की अधिकारी कर्नल सोफ़िया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं।
08 May 2026 01:13PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 08 मई 2026/ राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत सुश्री पुष्पा साहू को कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया था, जिसमें जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है।
08 May 2026 12:39PM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में AI से बने डीपफेक वीडियो के पब्लिश होने के खिलाफ याचिका दायर की। इन वीडियो में कथित तौर पर उन्हें "पाकिस्तान की तारीफ़ करते" और ऐसे "राजनीतिक रूप से संवेदनशील" मुद्दों पर बयान देते हुए दिखाया गया है। जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने तिरुवनंतपुरम के सांसद और विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति के मौजूदा अध्यक्ष की इस याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Meta Platforms, साथ ही केंद्र सरकार को समन जारी किया, और संकेत दिया कि वह उनके पक्ष में एक अंतरिम आदेश पारित करेंगी।
08 May 2026 10:59AM,by: Mahak Qureshi
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक, बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है, जो विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर दर्ज है। पुलिस अब बाइक के मालिक और चोरी की कड़ी को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
08 May 2026 10:22AM,by: Mahak Qureshi
कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल में रहने वाली 35 युवतियों को नौकरी देने के नाम पर झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिन युवतियों को बंधक बनाया गया हैं, उनमें से एक युवती ने अपने साथ हुए आपबीती को मैसेज के माध्यम से गाँव के युवक को भेजा। जिसके बाद से गाँव में माहौल गरमा गया है। युवतियों को छुड़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
08 May 2026 08:17AM, by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









