रायपुर /शांति आपसी भाईचारा रंगों का त्यौहार होली मिलन का आयोजन वीरांगना अवंति बाई ब्लॉक अंतर्गत रखा गया.इस आयोजन पर रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा रंग में दिखे मंच पर नंगाड़े की थाप पर उन्होंने फाग गीत गाया इस दरमियान कार्यकर्त्ताओ ने ख़ुशी से झूम उठे !
ज्ञात हो प्रति वर्ष ब्लॉक द्वारा आयोजित होली मिलन का आयोजन किया जाता है ! देवेंद्र नगर के गुरुघासी दास गार्डन पर कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता विकास उपाध्याय, संजय पाठक, गिरीश दुबे सहित ब्लॉक के अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहें जहाँ कार्यकर्ताओ नेताओं के साथ रंग ग़ुलाल खेल होली की बधाई देते हुये झूमें ! प्रमुख रूप से ब्लॉक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, सुनील भुवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे, सागर तांडी, अरुण ठाकुर विजय सिक्का, आकाश नाग, संजू ठाकुर,क़ीमत दीप, दीपक दीप, सुशांत डे सहित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहें ! जुनेजा ने गाया फाग, नगाड़ा की थाप पर थिरके कार्यकर्ता
02 Mar 2026 05:31PM, by: Mahak Qureshi
कोरिया। जिले के चरचा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक वीडियो को लेकर कोरिया पुलिस ने सख्त खंडन जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है तथा बिना पुष्टि के फैलाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
02 Mar 2026 02:33PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर। शहर में संभावित हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, पंडरी में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत और प्रभावी उपचार मिल सके।
02 Mar 2026 02:32PM,by: Mahak Qureshi
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन को बताया है कि उसके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे पता चले कि संभल में जामा मस्जिद पहले के किसी स्ट्रक्चर को तोड़कर बनाई गई थी या खाली ज़मीन पर, और न ही उसके पास इसके बनने के समय ज़मीन के मालिक की पहचान वाले डॉक्यूमेंट हैं।
02 Mar 2026 12:52PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 2 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
02 Mar 2026 12:52PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर। Brijmohan Agrawal से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर चेटीचंड्र की शोभायात्रा से जुड़े प्रतिबंध के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। रायपुर कमिश्नर के आदेश के अनुसार आगामी दो महीनों के लिए एमजी रोड, मालवीय रोड और जयस्तंभ चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जुलूस और शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि चेटीचंड्र की शोभायात्रा हर वर्ष रात 9 बजे के बाद ही इन मार्गों से गुजरती है, इसलिए इससे किसी भी आदेश या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता।
02 Mar 2026 10:36AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





