टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

   रायपुर : संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी ने राजनांदगांव जिले के ग्राम कोडेवड़ा में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पढ़ई तुहंर दुवार योजना से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा गया है। यह प्रशंसनीय और सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस कोरोना काल में भी बच्चो को सुरक्षित पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से पढ़ई तुंहर दुआर योजना चलाया जा रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर योजना को और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से मोहला विकासखंड में सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई रोचक और डिजिटल तरीके से हो सके। इसी कड़ी में उरवाही संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंजामटोला के प्राथमिक शाला कोडेवड़ा में भी ग्रामीणों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शाला में स्मार्ट टीवी लगा कर स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गई। मंडावी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

11 Nov 2020 03:57PM,
by: Thaneshwar sahu