रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
11 Nov 2020 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियों डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए।
11 Nov 2020 11:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम र्तििथ 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।
11 Nov 2020 10:21AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्य सचिव आर.पी. मंडल आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल मल्टी लेवल पार्किंग, सिटी कोतवाली, देवेंद्र नगर मार्ग उन्नयन व स्मार्ट आक्सीजोन सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, अपर प्रबंध संचालक प्रभात मलिक भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के इंजीनियर एवं कार्य एजेंसियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
11 Nov 2020 09:44AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









