चुनाव आयोग ने बताया कि तेलंगाना व बिहार की 1-1 राज्यसभा सीट पर 30 मई कोे उपचुनाव होंगे। आयोग 12 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। बिहार में जेडीयू नेता डॉ. महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद व तेलंगाना में टीआरएस नेता बंदा प्रकाश के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होंगे।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच 2 अक्टूबर से बिहार में 3,000 किलोमीटर की 'पदयात्रा' करेंगे। हालांकि, किशोर ने कहा कि वह अभी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं लगभग 17,000-18,000 लोगों से बात करने जा रहा हूं।"
05 May 2022 07:56AM,by: Babuaa Desk
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि वह "बिहार से शुरुआत करेंगे", राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह बिहार वापस आ गए हैं क्योंकि हर जगह लोगों ने उन्हें वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यहां भी उनका कोई स्थान नहीं होगा। 2 मई को किशोर ने ट्वीट किया, "रियल मास्टर्स में जाने का समय आ गया है।"
05 May 2022 07:55AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'आप' ने दिल्ली में 11.54 लाख लोगों के बीच एक सर्वे किया था जिसमें 91% लोगों का मानना है कि बीजेपी पूरे देश में अशांति फैलाने के लिए ज़िम्मेदार है। सिसोदिया ने आगे कहा कि, दिल्ली के 73% लोगों ने आम आदमी पार्टी को पढ़े लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी बताया है।
05 May 2022 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी हाई कमान ने अपने लोगों को हमारी सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "वे (बीजेपी) गरीबों के घरों पर बुलडोज़र चलाते हैं। हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई होगी। दंगे करने वाले किसी धर्म, पार्टी या जाति के हों उनसे एक जैसा व्यवहार होगा।"
04 May 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अजय पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस ने अजय सिंह को पार्टी से किया निष्कासित
03 May 2022 03:23PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश है। जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां इस तरह की हिंसा होती है। भाजपा का एजेंडा हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर प्रांत के भाईचारे को खत्म करना है। जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश: सुरजेवाला
03 May 2022 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



