बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि, 'सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?
29 Apr 2022 09:39AM,by: Naveen kumar sahu
गोवा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किरण खांडोलकर ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी में जगह पाने के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को ब्लैकमेल किया था जिसके चलते गोवा में वोटों का बंटवारा हुआ और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किशोर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ब्लैकमेल करने के लिए ही गोवा आए थे और इसके लिए उन्होंने गोवा को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने एक बयान भी दिया था कि यदि आप मुझे कांग्रेस में नहीं लेते हैं, तो यह निश्चित है कि आपका वोट शेयर घट जाएगा। टीएमसी नेता ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
29 Apr 2022 09:09AM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि किसी को भी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए 50-60 वर्षों की तपस्या करनी होगी। उन्होंने कहा, "बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो सही विचारधारा के साथ सही दिशा में चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बीजेपी के विचारों की छाप पड़ रही है।"
29 Apr 2022 07:55AM,by: Naveen kumar sahu
एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को किसी पीके की जरुरत नहीं है। मीडिया मुझे जरुरत से ज्यादा बड़ा बनाकर दिखा रही है। मेरा कद, किरदार इतना बड़ा नहीं है कि राहुल गांधी मुझे भाव दें। कांग्रेस को किसी पीके की जरूरत नहीं, खुद फैसला ले सकती हैं। मेरा कद इतना बड़ा नहीं कि राहुल मुझे भाव देंः प्रशांत किशोर
28 Apr 2022 03:36PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को स्पष्ट रूप से समान नागरिक संहिता की परिभाषा बतानी चाहिए। खुर्शीद ने कहा, "समान नागरिक संहिता की बात करते हुए सरकार ने कभी नहीं कहा कि वह हिंदू कोड भी लागू करेगी। किसी भी धर्म की अच्छी बातों को लागू करना चाहिए।" समान नागरिक संहिता की स्पष्ट परिभाषा बताए सरकार: सलमान खुर्शीद
28 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की पेशकश ठुकराने के बाद कांग्रेस नेता ए.के एंटनी ने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस का कोई वजूद नहीं और वहीं से पार्टी को ताकत मिलती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को कमतर मत आंकिए। कांग्रेस के बिना दिल्ली में सरकार के बदलाव के बारे में आप सोच नहीं सकते।"
28 Apr 2022 04:37AM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के मामले में भाजपा ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज भी शामिल हुए। रैली अलवर के कलेक्ट्रेट तक पहुंची और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं और संत समाज ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अलवर मंदिर विवाद: बीजेपी ने निकाली आक्रोश रैली
27 Apr 2022 12:51PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों से तेल पर वैट घटाने की अपील के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी से केंद्र ने 26 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। इस बात का जिक्र पीएम ने क्यों नहीं किया? पवन खेड़ा ने कहा कि आपने राज्यों को समय पर जीएसटी का हिस्सा नहीं दिया और फिर अब आप राज्यों से वैट को कम करने के लिए कह रहे हैं। पहले उन्हें केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी कम करनी चाहिए, इसके बाद राज्यों से वैट कम करने के लिए कहना चाहिए। पीएम की अपील पर कांग्रेस का हमला
27 Apr 2022 10:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




