पुलिस ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने हैदराबाद के अंबरपेट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव के घर पर पथराव किया। घटना में घर के सामने खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राव ने हमले की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि अतीत में धमकी भरे फोन आने के बाद उन्होंने तेलंगाना के डीजीपी से संपर्क किया था। हैदराबाद : कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव के घर पर पथराव
15 Apr 2022 07:27AM,by: Babuaa Desk
बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सिख समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगाव उनकी देशभक्ति की वजह से है न कि किसी राजनीतिक कारण से। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सिख समुदाय की अरसे से लंबित अनेक मांगों को पूरा किया है और वह सिखों तथा सिख धर्म की गहरी समझ रखते हैं। सिखों से पीएम मोदी का लगाव राजनितिक कारणो से नहीं: नड्डा
15 Apr 2022 06:03AM,by: Naveen kumar sahu
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैसाखी के अवसर पर तख्त श्री दमदमा साहिब में जब मत्था टेका तब वह शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा, "यह बहुत गलत है, मुख्यमंत्री को ज़िम्मेदार होना चाहिए।" 'आप' ने बादल के आरोप को ‘झूठा’ और ‘निराधार’ बताया है। पंजाब: शराब पीकर गुरुद्वारा पहुंचे थे भगवंत मान- बादल
15 Apr 2022 04:53AM,by: Naveen kumar sahu
वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार पर धारा 370, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और इशरत जहां समेत विभिन्न मुद्दों पर कटाक्ष किया हैं। फडणवीस ने आरोप लगाया कि पवार की पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और सांप्रदायिक आधार पर समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर किया कटाक्ष
14 Apr 2022 03:31PM,by: Naveen kumar sahu
भाजपा के पूर्व विधायक कामभाई राठौड़, जिन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, फिर से भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार की घोषणा के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। राठौड़ ने कहा, "भाजपा मेरी मां की तरह है..मैंने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी के लिए काम किया था।"
14 Apr 2022 02:53PM,by: Babuaa Desk
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि केंद्र को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की "हम भारत में मानवाधिकारों के हनन में वृद्धि की निगरानी कर रहे हैं" टिप्पणी पर आपत्ति उठानी चाहिए थी। पवार ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां मौजूद थे, उन्हें टिप्पणी करनी चाहिए थी।" पवार ने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा दिया गया बयान देश के लिए 'हानिकारक' है।
14 Apr 2022 08:04AM,by: Babuaa Desk
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने नवनियुक्त मंत्रियों रामकृष्ण उर्फ सुदीन धवलीकर, नीलकंठ हलारंकर और सुभाष फाल देसाई को विभागों का आवंटन किया। धवलीकर को बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास विभाग दिए गए हैं, जबकि हलारंकर मत्स्य पालन, पशुपालन और कारखाना विभाग संभालेंगे। देसाई को समाज कल्याण और दो अन्य विभाग दिए गए हैं।
13 Apr 2022 06:23AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


