महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर, एक कैब जिस पर वह लगा था और अन्य सामान भी जब्त किया है।
10 Apr 2022 09:01AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी) और प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस ने भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष जबकि राज कुमार छब्बेवाल को उप-सीएलपी नेता बनाया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद नवजोत सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पंजाब: कांग्रेस के अध्यक्ष बने अमरिंदर सिंह बरार
10 Apr 2022 04:28AM,by: Naveen kumar sahu
हिमाचल प्रदेश में 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। केसरी ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल ने एक रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जिसे अपमान मानकर स्वाभिमान के लिए हमने पार्टी छोड़ दी।" हिमाचल: 'आप' के अध्यक्ष अनूप केसरी बीजेपी में हुए शामिल
09 Apr 2022 03:02PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के जवाहर भवन में एक किताब के उद्घाटन के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे। जहां राहुल गाँधी ने कहा कि मायावती इस बार चुनाव नहीं लड़ीं, भाजपा को खुला मैदान दे दिया। हमने उनसे गठबंधन करने को लेकर बात भी की और कहा कि मुख्यमंत्री बनिए लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। मायावती को भेजा था गठबंधन में आने का न्योता: राहुल गाँधी
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकपाल और लोकायुक्त का मुद्दा उठाकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोकपाल वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन का टोटका बना था, लेकिन टोटके का इस्तेमाल कर सत्ता में आने वाले लोग अब खुद ही एक अनचाहा झंझट समझकर इसे भुला चुके हैं। उत्तराखंड: हरीश रावत ने ट्वीट कर सरकार पर किया प्रहार
09 Apr 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
गृह मंत्री अमित शाह के 'हिंदी को अंग्रेज़ी के विकल्प के रूप में स्वीकार करना चाहिए' वाले बयान पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है, "हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है और हम इसे कभी नहीं होने देंगे।" उन्होंने कहा कि बीजेपी गैर-हिंदी भाषी राज्यों के खिलाफ 'सांस्कृतिक आतंकवाद' के एजेंडे को शुरू करने की कोशिश कर रही है।
09 Apr 2022 08:07AM,by: Naveen kumar sahu
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एचडीएफ) का आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। इसके बाद फ्रंट के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी का 'आप' में विलय कर रहा हूं।" सिंह ने 2020 में कांग्रेस से निकलकर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। हरियाणा: 'डेमोक्रेटिक फ्रंट' का आम आदमी पार्टी में हुआ विलय
08 Apr 2022 06:58AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






