हरदोई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गौशालाओं जो बनी थी उसमें भूखी गाय मर रही हैं। बाबाजी जो बता रहे थे की हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे वह अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है।
21 Feb 2022 10:06AM,by: Naveen kumar sahu
बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सपा को सौ सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, 'इस बार की लहर बताती है कि बुंदेलखंड में कमल ही खिलने वाला है। अखिलेश जी सात चरणों के बाद भी 100 भी पार नहीं कर पाएंगे और 10 मार्च को उनका बयान होगा कि ईवीएम बेवफा है। यूपी चुनाव: सौ सीट भी नहीं जीत पाएगी सपा- अनुराग ठाकुर
21 Feb 2022 09:31AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है। यूपी चुनाव: लखनऊ में प्रियंका ने किया रोड शो
21 Feb 2022 09:06AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'सपा का जो चुनाव चिह्न साइकल है उस पर बम रखकर अहमदाबाद सीरियल धमाके किए गए थे' पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। बकौल अखिलेश, "खेत और किसान को जोड़कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है हमारी साइकल। साइकल आम जनों का विमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।"
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी विरोधी मोर्चे को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हमें देश को सही रास्ते पर लाना है। पीएम कौन होगा इसकी चर्चा बाद में की जा सकती है।" ठाकरे ने कहा, "हमारा हिंदुत्व गलत राजनीति नहीं सिखाता। कुछ लोग केवल एजेंडे के लिए काम करते हैं, भले ही देश नरक में जाए।" हमें भारत को सही रास्ते पर लाना है: उद्धव ठाकरे
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि वोटिंग के बाद अखिलेश ने मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में रहकर मीडिया से बातचीत की। बीजेपी ने ईसी से कार्रवाई की मांग की है। यूपी चुनाव: बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ ईसी से की शिकायत
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
चुनाव आयोग ने कोविड-19 मामलों में कमी के मद्देनज़र राजनीतिक दलों को चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या मैदान में उतारने की अनुमति दे दी। ईसी के अनुसार, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां अधिकतम 40, जबकि बिना मान्यता प्राप्त पंजीकृत पार्टियां 20 स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए मैदान में उतार सकती हैं।
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


