कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता ले लिया है। हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। वहीं उन्होंने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं। मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं। कुमार विश्वास पर केजरीवाल ने कसा तंज
18 Feb 2022 08:46AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उनकी पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं है और राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना है। उन्होंने कहा, "बीजेपी खुद परिवारवाद का समर्थन करती है और हम पर आरोप लगाती है।" दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। कांग्रेस में परिवारवाद नहीं: खड़गे
18 Feb 2022 07:35AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 'आप' के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने 2017 में पंजाब चुनाव के समय अलगाववादियों का समर्थन किया था। चन्नी ने विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच कराने का किया अनुरोध
18 Feb 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी, बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। सिंह ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देश में कोई भी किसी भी राज्य का दौरा कर सकता है। एक मुख्यमंत्री होने के नाते, चन्नी को सभी को साथ लेकर चलने की दिशा में काम करना चाहिए।" समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस : राजनाथ सिंह
18 Feb 2022 02:26AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा, "जो प्रधानमंत्री कल पठानकोट आए चुनाव के लिए वही प्रधानमंत्री अपने घर से 5-6 किलोमीटर नहीं आ पाए किसानों से मिलने के लिए पुरी दुनिया का भ्रमण कर लिए पर किसानों से नहीं मिल पाए।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो हवाई जहाज़ खरीद लिए लेकिन गन्ना किसानों का बकाया नहीं दिया।"
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पंजाब के पठानकोट में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े मियां और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोटे मियां कहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का जन्म आरएसएस से हुआ है। बकौल प्रियंका, दोनों (मोदी और केजरीवाल) नेताओं ने विज्ञापन पर बहुत खर्चा किया है। मोदी बड़े मियां हैं और केजरीवाल छोटे मियां: प्रियंका गांधी
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पंजाब में एक भी गांव नहीं जहां उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग मेहनत न करते हों। उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती है ताकि उनकी गाड़ी चल जाए।"
17 Feb 2022 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, "चन्नी ने बस इतना कहा था कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए।" चन्नी के बयान का गलत अर्थ निकाला गया: प्रियंका गांधी
17 Feb 2022 12:02PM,by: Naveen kumar sahu
गृह मंत्री अमित शाह ने लखीमपुर खीरी में अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव कहते थे कि यह टीका मत लगाना, यह नरेंद्र मोदी टीका है। अखिलेश यादव ने भी एक महीने में टीका लगवाया। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को टीका लगवाकर भारत की जनता के आसपास सुरक्षा का सुदर्शन चक्र घुमाने का काम किया। टीके को लेकर अखिलेश पर अमित शाह का तंज
17 Feb 2022 11:03AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


