पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। "हम लोगों को खुश करने के लिए झूठे वादे करने में विश्वास नहीं करते।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य, महिलाओं और बिना छत के लोगों के उत्थान का वादा किया है।"
14 Feb 2022 12:49PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होशियारपुर (पंजाब) में कहा, "एक साल ठंड में कोरोना काल में पंजाब के किसान भूखे खड़े रहे क्योंकि मोदीजी ने किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को देने की कोशिश की।" उन्होंने आगे कहा कि मोदी शहीद किसानों के लिए संसद में 2 मिनट का मौन नहीं रख सके और न शहीद किसानों को मुआवज़ा ही दिया गया।
14 Feb 2022 11:30AM,by: Naveen kumar sahu
मुरादाबाद के मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में मतदान करने के बाद सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट के साथ पथराव भी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार लोगों दौड़ा लिया। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
14 Feb 2022 09:32AM,by: Naveen kumar sahu
संभल में भाजपा और सपा समर्थकों में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में विवाद हुआ है। इस दौरान उड़नदस्ता टीम में शामिल दो सिपाही और कैमरामैन घायल हुए हैं। वहीं भाजपा और सपा समर्थकों को भी चोट लगी है। विवाद की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ संभल पहुंचे।
14 Feb 2022 08:03AM,by: Naveen kumar sahu
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपना वोट डाल दिया है। सावंत ने इस दौरान कहा कि हमें किसी सहयोग की जरूरत नहीं है। सावंत ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता माइकल लोबो और उत्पल पर्रिकर दोनों ही चुनाव नहीं जीतेंगे। नीश्चित रूप से भाजपा की सरकार बन रही है। सरकार बनाने के लिए हमें किसी के साथ बात करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हमें पूरी बहुमत की सरकार मिलेगी।
14 Feb 2022 07:18AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


