बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चुनाव पैनल में लोकसभा चुनाव के लिए शेष उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पार्टी ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए 16 राज्यों के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी थी ।
11 Mar 2024 05:42AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस से निकाले जा चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने रविवार को संभल में कहा- राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। जिस जहाज का कैप्टन राहुल गांधी जैसा होगा, उससे सब छलांग लगाएंगे ही। इसीलिए सीनियर नेता एक-एक करके छलांग लगा रहे हैं। जितने भी बड़े नेता हैं उनका कांग्रेस में अपमान हो रहा है। राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके - प्रमोद कृष्णम्..
11 Mar 2024 01:04AM,by: Vinay Jha
पांच पूर्व कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत पांच कांग्रेस नेता शनिवार को पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया और विशाल पटेल भी इस पुरानी पार्टी के उन नेताओं में शामिल थे जो सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।
09 Mar 2024 06:52AM,by: Babuaa Desk
लेखिका और परोपकारी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी घोषणा की। भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 सदस्यों को संसद के उच्च सदन में नामांकित करते हैं। सुधा मूर्ति को राज्यसभा नामांकन मिला
09 Mar 2024 06:48AM,by: Babuaa Desk
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
09 Mar 2024 05:35AM,by: Vinay Jha
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी चुनावों में पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि असम की 14 सीटों में से केवल तीन सीटें "फिलहाल अनिश्चित" हैं।
07 Mar 2024 07:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









