जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के परिवार को बड़ी राहत दी है. अदालत ने इस केस में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने चारों लोगों को शर्तों के साथ नियमित जमानत दी है. लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत!
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस के नाराज विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी विधानसभा में हाउस के अंदर पहुंच गए हैं. वहीं कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा वो बीजेपी के साथ हैं. हालांकि सुधीर शर्मा राजिंदर राणा और बाकी विधायक चुप रहे, मगर रवि ठाकुर ने अंदर जाते जाते पलट कर कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं. हम बीजेपी के साथ हैं - लखनपाल..
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्य में राज्यसभा चुनाव परिणाम के एक दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। हिमाचल प्रदेश : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दिया
28 Feb 2024 05:56AM,by: Babuaa Desk
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि सिद्धू दलबदलू हैं। वे जिस दल में जाते हैं वहां के लिए बोझ बन जाते हैं। हाल ही में सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलें चली थीं। कई दिनों से वे कांग्रेस की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
27 Feb 2024 02:46PM,by: Vinay Jha
राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा का अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पांच जरूरतों को समझते हुए राहुल गांधी मुरैना से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर चंबल में भारी उत्साह है। इसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिलने वाला है।
27 Feb 2024 02:46PM,by: Vinay Jha
त्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है, इस चुनाव में टोटल 395 वोट पड़े हैं. इसके साथ ही इस चुनाव में यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया है. अब इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस और बसपा के साथ जो गठबंधन की अटकलें थी वह खत्म हैं. क्योंकि माना जा रहा था कि बसपा विधायक I.N.D.I.A उम्मीदवार विधायकों को वोट देंगे, लेकिन उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया है.
27 Feb 2024 12:01PM,by: Vinay Jha
यूपी की सियासत में ये उथल-पुथल ऐसे समय में आई है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान सपा के कई विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग का ऐलान किया है. इसे पार्टी में बागवत के दौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि पल्लवी पटेल जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रही थीं. सपा से नाराज चल रही हैं पल्लवी पटेल..
27 Feb 2024 09:13AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









