राजनीति

Generic placeholder image

केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा बस्तर के लोगों को ठगने के लिये केंद्रीय मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम बस्तर में बनाती है लेकिन यह मंत्री बस्तर के विकास के लिये कोई योजना लेकर बस्तर नहीं आते। एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री बस्तर आ चुके है लेकिन किसी ने 1 रू. की भी केंद्रीय सहायता बस्तर में नहीं किया है। 15 सालो तक राज्य में भाजपा की सरकार थी तब भी बस्तर की उपेक्षा की गयी। आज जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तब भी बस्तर के विकास के लिये केंद्र सरकार उदासीन है। भाजपा आदिवासी समाज को सिर्फ वोट लेने के लिये इस्तेमाल करना चाह रही लेकिन बस्तर के लोग जागरूक है, भाजपा के चाल में नहीं आने वाले। केंद्रीय मंत्री बस्तर में सड़क मार्ग से दौरा करने का साहस जुटा पाये है तो यह भूपेश सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। 4 साल के कांग्रेस सरकार के राज में शांति के साथ सड़क मार्गों की बहाली हुई है। वर्षो से लंबित सड़को को बनाया गया तब ही टुडू जी निर्भीक होकर दौरा कर रहे है। बस्तर के लोगों को ठगने केंद्रीय मंत्री दौरे पर आ रहे -कांग्रेस

10 Mar 2023 01:45PM,
by: Tikendra Sinha