तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का असली निशाना उनके पिता हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के आरोप एक "राजनीतिक विच हंट" हैं। कविता 11 मार्च को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगी। भाजपा का असली निशाना मेरे पिता : के कविता
10 Mar 2023 07:24AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित 'भारत की प्रेस स्वतंत्रता पर मोदी के अंतिम हमले की शुरुआत हो चुकी है' की आलोचना करते हुए ट्वीट किया की "कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT का ओपिनियन शरारती और काल्पनिक है जो भारत के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के एकमात्र मकसद से प्रकाशित हुआ है।"
10 Mar 2023 06:44AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में अफीम की खेती की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने विधानसभा में कहा " सभी खसखस ड्रग्स नहीं हैं। हमारे हर दिन के मेन्यू में होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में पोस्तो की खेती की अनुमति क्यों नहीं है । बंगालियों को पोस्तो से प्यार है।" सभी खसखस ड्रग्स नहीं हैं : ममता बनर्जी
10 Mar 2023 06:44AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के जयराम रमेश ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार भारत के खाद्यान्न रसद को अडानी समूह को "सौंपना" चाहती है। उन्होंने कहा कि "षड्यंत्र" को केवल किसानों के आंदोलन द्वारा विफल किया गया जिसने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया। रमेश ने आगे कहा कि अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स कृषि कानूनों के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक होता। सरकार अडानी को भारत का खाद्यान्न रसद देना चाहती है: रमेश
10 Mar 2023 02:09AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया था क्योंकि दिल्ली आबकारी नीति मामले में कल उनकी जमानत पर सुनवाई थी और उन्हें जमानत मिल जाती। केजरीवाल ने कहा, "मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "उनका एक ही मकसद है- सिसोदिया को हर कीमत पर अंदर रखना...फर्जी केस बनाकर।" उनका उद्देश्य उन्हें जेल में रखना है : दिल्ली के मुख्यमंत्री
10 Mar 2023 02:08AM,by: Babuaa Desk
नवनियुक्त मंत्री आतिशी ने आज कहा की जिस तरह भगवान राम वनवास गए और उनके भाई भरत ने राज्य संभाला, हम उसी तरह काम करेंगे। जेल से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालेंगे। रिहाई के बाद मंत्री पद संभालेंगे सिसोदिया और जैन: आतिशी
09 Mar 2023 04:29PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









