राजनीति

Generic placeholder image

आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना दिया जाना भाजपा की बेशर्म नौटंकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर रूका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के निजी राजनैतिक स्वार्थ के कारण आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में रूका हुआ है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को लेकर धरना दे रही है तो यह भारतीय जनता पार्टी की बेशर्मी है भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है तो राजभवन से आरक्षण विधेयक पर तत्काल हस्ताक्षर करने का आग्रह करे। सरकार ने विधानसभा से सर्वसम्मति से विधेयक पारित करवा कर सर्व समाज के हित में राजभवन भेजा है। इसको राजभवन में क्यो रोका गया है? एक महीने से अधिक हो गये है विधेयक को इसमे छत्तीसगढ़ के हर समाज का अहित हो रहा है। आरक्षण पर भाजपा का धरना बेशर्म नौटंकी- कांग्रेस

04 Jan 2023 01:08PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र को 5 दिन चलना था, लेकिन सत्र को 2 दिन पहले ही तीसरे दिन ही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। आज सदन में प्रश्नकाल के बाद से ही धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर शोर शराबा हो रहा था। कई बार कार्रवाई को रोकनी पड़ी। आज धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामे की वजह से करीब 1 घंटे तक सदन को स्थगित करना पड़ा। एक घंटे तक स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। तो कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के विधायको ने सदन में चावल चोर के नारे लगाने लगे। उसके बाद गर्भगृह के पास धरने पर बैठे सभी विपक्ष के विधायक बैठ गये। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने पर्ची फाड़ कर आसंदी की तरफ फेंका। हंगामा थमता नहीं देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

04 Jan 2023 10:01AM,
by: Babuaa Desk