राजनीति

Generic placeholder image

जनअधिकार महारैली के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन जाकर ज्ञापन सौंपकर आरक्षण संशोधन विधेयक पर शीघ्र हस्ताक्षर करने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आरक्षण विधेयक की ओर आकृष्ट कराना चाहती है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने सर्व समाज के हित में निर्णल लेते हुए प्रदेशवासियों को 76 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाये जाने का निर्णय लेकर विधानसभा के विशेष सत्र् में आरक्षण संशोधन विधेयक के माध्यम से प्रदेश के अनुसूचित जनजातियों को उनके आबदी के अनुपात में 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के गरीबों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का विधेयक पारित कर, उसे कानूनी रूप दिये जाने हेतु पारित विधेयक आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जो आज लगभग एक माह से लंबित है। कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

03 Jan 2023 01:54PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दूसरे दिन भी बाधित हुई। शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था विधानसभा से विधेयक पारित हुए एक महीने हो चुके हैं, फिर भी दस्तखत नहीं होने के कारण अब तक आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। भाजपा ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। भाजपा विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण लागू किया। राज्यपाल के मांगने पर क्वांटिफाएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट नहीं दे रहे। यहां तक कि सदन में भी रिपोर्ट नहीं रखी जा रही है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की अपील की, लेकिन जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो उन्होंने कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक स्थगित

03 Jan 2023 08:01AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र के खिलाफ साइंस कॉलेज में कांग्रेस की जनअधिकार महारैली आज। रैली में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मंत्री, विधायक गण रैली में शामिल होंगे। 70 से अधिक समाजों के लोग रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस के द्वारा रैली की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों से लोग रैली में शामिल होने आ रहे हैं, जिसमें प्रदेश भर से 1 लाख से अधिक युवा आरक्षण विधेयक पर भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने लायेंगे। साइंस कॉलेज मैदान सामाजिक न्याय की मांग का सूत्र धार बनेगा। जहां 3 जनवरी को प्रदेश के सभी समाज के वंचित लोग अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करने एकत्रित होंगे। कांग्रेस सरकार को सर्व समाज को आरक्षण देने का राजनैतिक रूप से श्रेय नहीं मिले इसिलये भाजपा राजभवन में आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही है। रैली के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर बिल पर हस्ताक्षर करने ज्ञापन भी सौपेगा।

03 Jan 2023 06:10AM,
by: Babuaa Desk