01 Mar 2021

Generic placeholder image

बहुत कम मामलों में एलर्जिक रिएक्शन होते हैं। जो वैक्सीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूर हो जाती है, उसे स्टोर करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होती है। एनएचआरए ने बताया है कि जिन लोगों को फाइज़र - बायोएनटेक वैक्सीन दी गई उनमें से कुछ कम लोगों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिले हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों को इस वैक्सीन में मौजूद किसी सामग्री से एलर्जिक रिएक्शन की हिस्ट्री रही है, उन्हें एहतियात के तौर पर अभी ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। ये सावधानी भी रखनी चाहिए कि सोशल मीडिया के ज़रिए एंटी -वैक्सीन कहानियां फैलाई जा रही हैं। ये पोस्ट किसी वैज्ञानिक सलाह पर आधारित नहीं है । वैक्सीन का रिएक्शन कितना और क्या हो सकता है?

01 Mar 2021 06:33AM,
by: Imran Khan