01 Mar 2021

Generic placeholder image

नई दिल्ली : विपक्ष ने कई बार पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन लगवाने की चुनौती दी थी। पीएम मोदी ने आज विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए वही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन लगवाई, जिस पर विरोधी सवाल खड़े कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को जो वैक्सीन लगवाई वो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। इस वैक्सीन पर विपक्ष में लगातार सवाल खड़े किए हैं। देश की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी समय से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। इसको लेकर कई बार विपक्ष की ओर से कहा गया कि पीएम खुद क्यों नहीं लेते वैक्सीन ? प्रधानमंत्री मोदी ने आज उसी सवाल का विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दिल्ली के एम्स में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की पहली डोज लगवाई।

01 Mar 2021 05:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरोना वायरस को मात देने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। एक मार्च यानी आज से देशभर में टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इस चरण में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वे खुद सुबह - सुबह दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से भी कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा,'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, हम मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे।

01 Mar 2021 04:01AM,
by: Imran Khan