01 Jul 2022
राष्ट्रपति पद के लिए देश के विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रायपुर आए। जहां एक होटल में उन्होंने मीडिया से बात की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ थे। इस कॉन्फ्रेंस में सिन्हा बोले- मैं यहां अपने अभियान के तहत आया हूं। हमने इसकी शुरूआत दिल्ली से बेहद दूर की जगह केरल तिरुअंनतपुरम से की। वहां हमें 100 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। केरल सेक्युलर जगह है। सब लोग मेरे साथ हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा- देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए
01 Jul 2022 02:30PM,by: Imran Khan
यशवंत सिन्हा ने कहा दूर-दूर तक ये ख्याल भी नहीं आया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करूं । आज सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का नंगा नाच हो रहा है इससे निकृष्ट काम दूसरा कोई नहीं हो सकता है। कुछ लोग पहले मेरे समर्थन में थे पर अब जो नहीं दिखाई दे रहे शायद उसका कारण भी यही है। मीडिया ने आडवाणी से समर्थन मांगने का सवाल पूछा तो सिन्हा बोले- आडवाणी जी वयोवृद्ध है और अभी बीमारी के दौर में किसी से नहीं मिल रहे हैं। उनकी बेटी से बात हुई है फोन पर । धारा 124 पर सिन्हा बोले कि मेरा मानना है कि इसे हमारी कानून व्यवस्थाएं का अंग नहीं होना चाहिए । सरकार का ये काम है राष्ट्रपति का नहीं मैं सिर्फ मशवरा दे सकता हूं राष्ट्रपति बनने के बाद । मेरी प्रथमिकता संविधान में जो सही है उसमें रहेगी ।
01 Jul 2022 02:30PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








