02 Jan 2021

Generic placeholder image

देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। उन्होंने ट्वीट करके आगे बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को फ्री में टीका मुहैया कराया जाएगा। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन मुहैया कराया जाए, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है। बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह ऐलान किया।

02 Jan 2021 08:18AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों से किसानों की फसल एवं लोगों की संपत्ति के नुकसान होने पर प्रभावितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे ही प्रकरणों में कांकेर वनमण्डल अंतर्गत चारामा एवं नरहरपुर परिक्षेत्र में हाथियों के द्वारा 86.701 हेक्टेयर क्षेत्र में 288 किसानों की फसल हानि एवं 13 व्यक्तियों की संपत्ति का नुकसान करने के कारण प्रभावित 301 व्यक्तियों को 26 लाख 03 हजार 75 रूपये मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। हाथियों द्वारा नरहरपुर परिक्षेत्र के 105 किसानों के 23.989 हेक्टेयर एवं चारामा परिक्षेत्र के 183 किसानों के 62.712 हेक्टेयर क्षेत्र के फसल का नुकसान किया गया था, जिसके एवज में किसानों को 25 लाख 41 हजार 975 रूपये और नरहरपुर परिक्षेत्र के 07 व्यक्ति एवं चारामा परिक्षेत्र के 06 व्यक्तियों के संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके एवज में उन्हें 61 हजार एक सौ रूपये का भुगतान किया गया है।

02 Jan 2021 08:13AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धान खरीदी मामले पर बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने धान खरीदी पर गलतफहमी पैदा की है, विधानसभा में रमन सिंह ने कहा 25 सौ रुपए की राशि किसानों को नहीं मिली, तभी हमने कहा था कि दोनों बातों को जोड़ा नहीं जाना चाहिए, हम किसानों से समर्थन मूल्य की दर पर ही खरीदी कर रहे हैं, इनपुट सपोर्ट के रूप में हम किसानों को न्याय योजना के तहत राशि दे रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई और उसके नेता षड्यंत्र कर रहे हैं, मैंने मुख्य सचिव को केंद्र सरकार से समय लेकर स्थिति स्पष्ट करने कहा है, अगर केंद्र भी अपनी टीम छत्तीसगढ़ भेजना चाहे तो स्वागत है, मैं समझता हूं बातचीत के बाद इस विषय का सकारात्मक हल हो जाएगा।बता दें कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फोन कर सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की थी और धान खरीदी और बोनस को लेकर जानकारी मांगी थी।

02 Jan 2021 08:10AM,
by: Imran Khan