02 Jan 2021

Generic placeholder image

भारत और पाकिस्तान ने बयान जारी कर बताया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां मौजूद परमाणु प्रतिष्ठानों और दक्षता की सूची एक-दूसरे को सौंपी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया कि कूटनीतिक चैनलों के ज़रिए एक- दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले न करने के समझौते के तहत यह सूची दी गई है। भारत ने बताया कि 31 दिसंबर 1988 को हुआ यह समझौता 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था। इस समझौते के तहत जनवरी की पहली तारीख़ को दोनों देश अपने यहां मौजूद परमाणु प्रतिष्ठानों और दक्षताओं के बारे में बताते हैं। 1 जनवरी 1992 के बाद यह लगातार 30वीं सूची है जो दोनों देशों ने एक- दूसरे को सौंपी है। पाकिस्तान ने बताया कि इस्लामाबद में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों को शुक्रवार को पाकिस्तान की सूची सौंपी गई है। भारत-पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की

02 Jan 2021 05:31AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर :राज्य महिला आयोग नये वर्ष में अपने कार्यालय भवन में और सुनवाई की जगह में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में महिला आयोग का कार्यालय जल विहार स्थित गायत्री भवन में संचालित हो रहा है। मामलों की बढ़ती संख्या और सुनवाई के लिए लगने वाली जगह की कमी को ध्यान में रखते हुये अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुरोध किया था कि राजधानी में खाली हो रहे भवनों में से कोई एक भवन महिला आयोग को आबंटित किया जाए। वर्तमान भवन किराये के भवन में है और अधिकांश लोग इसकी स्थिति के बारे में अनभिज्ञ रह जाने के कारण महिला आयोग तक पहुँच नहीं पाते। इन सभी कारणों पर ध्यान दिलाये जाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ही आवेदन पर संज्ञान लेते हुये शास्त्री चौक स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के 14 कमरों को महिला आयोग हेतु आबंटित करवा दिया।

02 Jan 2021 05:03AM,
by: Thaneshwar sahu