02 Dec 2020

Generic placeholder image

कोण्डागांव :राज्य शासन द्वारा आज 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन का कार्य जिले के 49 उपार्जन केंद्रों में प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिले के विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत आने वाले मुलमुला, चिपावंड एवं बफना उपार्जन केंद्रों का निरक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने टोकन, तराजू, कांटा-बाट, बारदाना, हमाल, पेयजल, इंटरनेट, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया साथ ही केंद्र के कर्मचारियों से रूबरू होते हुए उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों के साथ सहयोगिता एवं पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने को कहा एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही के ना होने देने की बात कही।

02 Dec 2020 12:45PM,
by: Thaneshwar sahu