02 Dec 2020
रायपुर :छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी उत्सव प्रारंभ हो गया है। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। किसानों के लिए उनके गांवों के आस-पास ही धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए राज्य शासन ने इस खरीफ विपणन वर्ष में करीब 260 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा और वार्ड क्रमांक 31 दादरखुर्द धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया। नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र से लगे गांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करके धान बेचने जाने से मुक्ति मिलेगी। गांव के पास ही धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से धान बेचने में किसानों को सहूलियत भी होगी। धान खरीदी केन्द्र सुमेधा के लोकार्पण समारोह में राजस्व मंत्री ने कहा कि सुमेधा में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से आसपास के लगभग आठ गांवो सेमीपाली, नागिनभाठा, केंदईखार, सुमेधा, लाटा, अगारखार, कुमगरी तथा सलियाभाठा के किसानों को अपने उपार्जित धान को बेचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर कनबेरी धान खरीदी केन्द्र नहीं ले जाना पड़ेगा। इन आठ गांवो के किसानों को सुमेधा में धान बेचने की सहूलियत होगी तथा धान को दूरस्थ खरीदी केन्द्र ले जाने में लगने वाला समय और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। किसानों को उनका धान उनके गांव में व आसपास ही बेचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में इस वर्ष कुल 7 नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ कुल 49 उपार्जन केन्द्र संचालित है।
02 Dec 2020 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मुंबई की ‘फिल्म सिटी’ को कहीं और स्थापित करना आसान नहीं, हालांकि ऐसा करने की कोशिश की गई है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकारों और उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कार्यक्रम है ताकि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर चर्चा की जा सके। इससे पहले, योगी ने एक फिल्म सिटी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना भी जारी की थी और फिल्म जगत के लोगों को उत्तर प्रदेश का रुख करने का प्रस्ताव दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बौद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-21 में एक फिल्म सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर राउत ने पूछा, ‘‘ नोएडा फिल्म सिटी की मौजूदा स्थिति क्या? क्या आप मुंबई की फिल्म सिटी लखनऊ और पटना में स्थापति कर सकते हैं?’’मुंबई का एक शानदार फिल्म इतिहास हैशिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पहले भी ऐसी कोशिशें की गई हैं। मुंबई फिल्म सिटी जैसा कुछ भी कहीं भी स्थापित करना आसान नहीं है। मुंबई का एक शानदार फिल्म इतिहास है।’’ मुंबई से ‘फिल्म सिटी’ को हटाना आसान नहीं : संजय राउत
02 Dec 2020 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। रिया, जिसे एनसीबी ने मामले में गिरफ्तार किया था, को अक्टूबर में जमानत दी गई थी. रिया चक्रवर्ती के भाई को ड्रग्स के मामले में मिली जमानत
02 Dec 2020 10:03AM,by: Ashna Ali
गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अभय भारद्वाज का 66 वर्ष की आयु में चेन्नई के अस्पताल में मंगलवार को COVID -19 में इलाज के दौरान निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट किया कि वह हमेशा से ही समाज की सेवा में सबसे आगे रहे। "यह दुखद है कि हमने एक उज्ज्वल और आनंदमय दिमाग खो दिया है," पीएम ने कहा। कोविड उपचार के दौरान भाजपा सांसद अभय भारद्वाज का निधन
02 Dec 2020 10:02AM,by: Ashna Ali
नारायणपुर : कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए जिले में 1 दिसम्बर से जिले में विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के किसान और ग्रामीणजन अपना धान विक्रय के लिए पहुंच रहे हैं। इन स्थानों पर कोविड-19 के जांच की व्यवस्था की गयी है और इनके लिए स्वास्थ्य परीक्षण दलों का गठन कर जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि जिन जांच दलों को धान उपार्जन केन्द्रों में जांच करने का जिम्मा दिया गया है, वे सवेरे और शाम दोनों समय जाकर किसानों को कोरोना टेस्ट करें। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीषंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.आर गोटा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिल अली के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
02 Dec 2020 09:33AM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। उपचुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात में चौहान ने प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति के साथ विगत आठ माह में प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया। लगभग सवा घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा विभिन्न मदों में जारी की गई राशि के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान कोरोना की स्थिति व टीकाकरण को लेकर भी चर्चा की गई। सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की।
02 Dec 2020 09:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ओर संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के सुदुर अंचल जहां नेटवर्क और अन्य तकनीकी कारणों से नीट क्वालिफाई होनहार छात्र-छात्राएं जो काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर अपना पंजीयन नही करा सके थे उन्हें अब प्रदेश के निजी काॅलेजों में पेमेंट सीट पर प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए है। इन होनहार बच्चों का भविष्य अब सरकार संवारेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है कि एमबीबीएस के लिए निजी काॅलेजों के पेमेंट सीट में बच्चों को राज्य सरकार के खर्च पर दाखिला दिलाया जाएगा।
02 Dec 2020 08:58AM,by: Thaneshwar sahu
देश भर में UPI भुगतानों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, NPCI ने कुल लेनदेन का हिस्सा कैप करने का फैसला किया है, जो कि Google Pay, PhonePe, Google Pay, Amazon Pay और Paytm जैसे तृतीय-पक्ष भुगतान एप्स के UPI लेनदेन की कुल मात्रा का 30% तक की प्रक्रिया के लिए हैं। यह निर्णय 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होना तय है, NPCI नए ग्राहकों की ऑनबोर्डिंग करके इन नियमों को लागू करने की संभावना रखता है। गूगल पे, फोन पे और पेटीएम पर अब से लगेंगे ट्रांज़ैक्शन चार्जेस
02 Dec 2020 08:58AM,by: Ashna Ali
यूनाइटेड किंगडम ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।अमेरिका और यूरोपीय संघ के फैसले से पहले फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूनाइटेड किंगडम पहला पश्चिमी देश बन गया है। यह वैक्सीन अगले हफ्ते से ब्रिटेन में उपलब्ध होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फाइजर कंपनी ने ऐलान किया था कि वो लैब में COVID-19 यानी कोरोना की ऐसी वैक्सीन बनाने में सफल हुई है,जो कि वायरस के सामने 96% असरदार है। कल ही जर्मनी की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोएनटेक और उसकी अमेरिकी साझेदार फाइजर ने यूरोपिया संघ के सामने वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए औपचारिक आवेदन दिया था। ब्रिटेन की मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से फाइजर और बायोएनटेक कोरोना वायरस वैक्सीन का आकलन करने की मंजूरी दे दी। ये एजेंसी यह भी निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कठोर सुरक्षा मानकों को पूरा करती है या नहीं। ब्रिटेन के मंत्री नादिम जहावी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है और फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन को प्राधिकरण की मंजूरी मिलती है तो उसके कुछ ही घंटों में वैक्सीन का वितरण और टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। आ गई कोरोना की वैक्सीन,
02 Dec 2020 08:37AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







