03 Mar 2021
ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए फ्यूचर फ्यूल और ग्रीन एनर्जी मुख्य घटक हैं। यही वजह है कि इस बार बजट में हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए, उनका बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं,देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए। बजट में हाइड्रोजन मिशन की घोषणा' - प्रधानमंत्री मोदी
03 Mar 2021 10:34AM,by: Imran Khan
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्हें मुंबई के एक टीकाकरण केंद्र में कोरोनवायरस का टीका मिला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बीकेसी में तेज धूप में तीन घंटे खड़े रहे और [टीकाकरण] करवाया। बाहर कुल अव्यवस्था लेकिन अंदर बहुत अनुशासित। वीआईपी प्रवेश द्वार का लाभ नहीं उठाने के लिए विनम्रता से डांट पड़ी लेकिन आरके लक्ष्मण के उपन्यास के आम आदमी की तरह अच्छा व्यवहार महसूस किया।"
03 Mar 2021 10:33AM, by: Ashna Ali
COVID-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के तुरंत बाद महाराष्ट्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। डॉक्टर के साथ ड्राइवर के रूप में काम करने वाले सुखदेव करदत ने खुराक लेने के करीब 15 से 20 मिनट बाद एक ऑब्जर्वेशन रूम में बेहोश हो गए। करदत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि मौत का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
03 Mar 2021 10:08AM, by: Ashna Ali
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनो से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन बुधवार को फिर कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं।जिसके बाद कुल संक्रमितों को आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला गया है।
03 Mar 2021 10:07AM,by: Imran Khan
कोविड- 19 टीकाकरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने कहा है कि अब दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में सभी प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हो सकते हैं। एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के वैक्सीनेशन कैंपेन में पहले केवल सरकारी योजनाओं से जुड़े 10,000 प्राइवेट अस्पतालों को ही शामिल किया गया था। हालांकि, मंगलवार को सरकार ने कह दिया कि टीकाकरण अभियान में सभी प्राइवेट अस्पताल शामिल होंगे क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
03 Mar 2021 09:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



