03 Mar 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि सभी निजी अस्पतालों को कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने की अनुमति दे दी गई है, बशर्ते कि उनके पास टीका लगाने वाले पर्याप्त कर्मचारी, लाभार्थियों को निगरानी में रखने के लिए समुचित व्यवस्था, कोल्ड चेन और टीका लगाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव वाले लोगों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था हो। मंत्रालय ने राज्य और केंद्र सरकारों से टीकाकरण अभियान में तीन स्वास्थ्य योजनाओं के पैनल में शामिल और निर्धारित मानदंडों का पालन करने वाले निजी अस्पतालों की क्षमता का अधिकतम उपयोग करने को कहा है। निजी अस्पतालों को कोरोना टीकाकरण की अनुमति
03 Mar 2021 04:52PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा व जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम जिले में बाल विवाह रोकने में तत्पर है। वर्तमान प्रकरण में किसी ग्रामीण द्वारा चाईल्ड लाईन नम्बर 1098 पर सूचना दी की प्रतापपुर के सेमराखुर्द में एक 16 वर्षीया बालिका का बाल विवाह कराया जा रहा है। जानकारी प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देश पर संयुक्त टीम ग्राम सेमराखुर्द गई जहां दस्तावेज परीक्षण पर शिकायत सही पाया गया। बालिका वर्तमान में ग्यारहवीं कक्षा की विद्यार्थी है उसे यह समझाया गया कि 12वीं परीक्षा पास करने के बाद ही विवाह करें। 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करना गैरकानूनी है, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2016 के तहत् बाल विवाह करने वाले, कराने वाले, अनुमति देने वाले, एवं विवाह में शामिल होने वाले सभी को सजा एवं जुर्माना हो सकता है जो 2 वर्ष एवं 1 लाख रुपये तक हो सकता है से दण्डित किया जा सकता है। सभी विवाह नहीं करने को राजी हो गये उपस्थित ग्रामीणों ने षिकायात कि की और भी विवाह हो रहे रहें है, उन्हें क्यों नहीं रोकते, जांच कर दस्तावेज परीक्षण से पता चला की गांव में ही दो बालकों जिनमें एक बालक का उम्र 17 वर्ष 6 माह 27 दिन हो रहा है, जबकि दूसरे बालक का उम्र 20 वर्ष हो रहा है। उनके परिजनों बाल विवाह के संबंध में जागरूक कर समझाईस दिया गया कि 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही बालकों का विवाह करें। संयुक्त टीम में जिला बाल संरक्षण ईकाई महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस थाना प्रतापपुर सक्रिय रहा।
03 Mar 2021 04:29PM,by: Thaneshwar sahu
पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर कम ही दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी अधिकांश हिस्सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार को इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में गर्मी की तपिश से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
03 Mar 2021 04:29PM,by: Thaneshwar sahu
रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा था। रेल मंत्रालय ने कोरोना काल में पिछले 11 महीने से यह बंद पड़े रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने जोनल रेलवे को इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल और स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखने को कहा है।
03 Mar 2021 03:43PM,by: Thaneshwar sahu
भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें 60 फीट ऊपर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 500 लीटर फोम का इस्तेमाल कर चार घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, काबू पाने में लगे चार घंटे
03 Mar 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान एक बार फिर दोहराया है कि पत्नी पति की निजी संपत्ति नहीं होती है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी के साथ जोर-जबरदस्ती कर पति के साथ रहने के लिए नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, एक शख्स ने याचिका दायर की थी कि कोर्ट उसकी पत्नी को ये आदेश दे कि वो उसके साथ रहने लगे।
03 Mar 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में टीकाकरण अभियान में तेजी आ गई है। दूसरे चरण में दो दिन के भीतर ही टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर 50 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। टीकाकरण अभियान को और गति देने के लिए सरकार ने निर्धारित मानदंडों का पालन करने वाले सभी निजी अस्पतालों को भी टीका लगाने की अनुमति दे दी। सोमवार से शुरू हुए दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है।
03 Mar 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
दन्तेवाड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय दलित साहित्य अकादमी धमतरी द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती पर दंतेवाड़ा की शिक्षिका राजकुमारी कंवर, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बालपेट सुश्री गौरी नाग सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बालपेट और संतोष मानिकपुरी सहायक शिक्षक पोटा केबिन कासौली विकास खंड गीदम को शिक्षा व समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्य के लिए मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।
03 Mar 2021 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






