03 Apr 2021

Generic placeholder image

सूरजपुर : कोरोना के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। बिना मास्क पहने घूमने फिरने वालों पर जागरूक करने चालानी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा स्वयं प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने सड़कों एवं दुकानों में पहुंच रहे हैं तथा कोरोना से बचने, बचाने, सहयोग करने व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपील की हैं। इसी संदर्भ में 2 अप्रैल को शाम सुभाष चैक एवं भैयाथान रोड पर बिना मास्क के घूमने वालों का चालान काटा गया, जिसमें 38 लोगों से 19000 रू. जुर्माना वसूला गया। नियम विरूद्ध दुकान का संचालन करते हुए पाए जाने पर 11 दुकानें सील की गई जिनके नाम महालक्ष्मी ड्रेसेस, गायत्री ड्रेसेस, मेसर्स अनुपम, सुषमा सुहाग सेंटर, वैभव साड़ी, जैन वॉच कॉर्नर, शंकर इलेक्ट्रिकल्स, मनोज साड़ी सेंटर, गुप्ता पान सेंटर, अंजली ज्वेलर्स, ज्योति इलेक्ट्रिकल्स इन सभी दुकानों को शील कर दिया गया है। जिला प्रशासन सख्त.. लापरवाह व्यापारियों की दुकानें की गई सील

03 Apr 2021 09:01AM,
by: Thaneshwar sahu