03 Apr 2021

Generic placeholder image

 कंटेनमेंट जोन नई दुनिया प्रेस के पास, देवेंद्र नगर में बन रहा है। यहां प्रेस, पंचायत भवन, सुप्रीता हॉस्पिटल और एक्सप्रेस वे तक का इलाका कंटेनमेंट जोन की परिधी में है। रहेजा रेसीडेंसी नाम की पॉश कॉलोनी पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। रेसीडेंसी की कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल और इसका मेन गेट सील किया जा रहा है। इस दौरान कॉलोनी में बाहरी लोगा नहीं आ-जा सकेंगे। नगर निगम के जोन 4 के तहत आने वाले कुंदरा पारा, आशीर्वाद भवन के पास भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।यहां आशीर्वाद हायर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन रोड, आशीर्वाद भवन हॉल और कुंदरा पारा रोड तक का एरिया सील किया जा रहा है। पंडरी मोवा थाना इलाके की वाली वीवी विहार कॉलोन में 5 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। अब यहां रहने वाले आशुतोष साहू का मकान, ओमप्रकाश का मकान, रामलाल साहू, और इदरीस मेमन नाम के लोगों के मकान तक का इलाका सील किया जा रहा है। इन सब के अलावा डीडी नगर की कंचन गंगा फेस 1, कॉलोनी का मकान नंबर ए टू्, मकान नंबर 2458/41 और इस इलाके में रहने वाले वैभव शर्मा का मकान के दक्षिणी छोर के 1129 नंबर के बिजली के खंभे तक का हिस्सा सील किया जा रहा है। शहर के शिवानंद नगर में फौजी चौक के पास 9 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस इलाके के रहने वाले केसी नायक, मकान नंबर 5835, मकान नंबर 6600 और क्षेत्र के रहवासी जी श्रीनिवास राव के मकान के पास का इलाका सील कर दिया गया है। गुढ़ियारी का पुराना थाना इलाका कोविड संक्रमण के मामले में खतरनाक होता जा रहा है।अब यहां पूर्व दिशा में में पुराना थाना गुढ़ियारी, पश्चिम में बीजेपी कार्यालय और उत्तर में लोक सेवा केंद्र, वाला हिस्सा सील कर दिया गया है। अशोका रतन इलाके मेंं भी कोरोना के अधिक मरीज मिले। अब यहां रहने वाले अशोक सुखानी का मकान, पश्चिम में आनंद अग्रवाल का मकान और उत्तर में आलोक श्रीवास्तव का मकान के अलावा दक्षिण में रोचक शुक्ला के मकान तक का हिस्सा सील हो चुका है। अवंति विहार के आनंद निकेतन नाम की पूरी कॉलोनी ही कंटेनमेंट जोन बना दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इसलिए ये प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

03 Apr 2021 07:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

पत्नी की कार में ईवीएम मिलने से विवादों में आए असम के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल का बयान सामने आया है। पॉल ने ईवीएम को चुराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके ड्राइवर ने पोलिंग कर्मचारियों को मदद करने के लिए लिफ्ट दी थी। पॉल ने कहा कि कार उनका ड्राइवर चला रहा था और पोलिंग अधिकारियों की ओर से हेल्प मांगने पर उसने उन्हें बिठा लिया था। कृष्णेंदु पॉल ने कहा, मेरा ड्राइवर कार में था। पोलिंग अधिकारियों ने उससे हेल्प मांगी थी और उसने मदद की। उस कार पर एक पास भी लगा हुआ था, जिसमें यह लिखा था कि मैं बीजेपी का उम्मीदवार हूं।मुझे यह पता नहीं कि पोलिंग अफसरों को इस बात की जानकारी थी या नहीं। हमने सिर्फ मदद की थी। 

03 Apr 2021 06:01AM,
by: Imran Khan